{"_id":"6a7f598ae4fd2b58d100d163","slug":"district-steeped-in-the-spirit-of-independence-mp-dharambir-singh-to-hoist-thdistrict-steeped-in-the-spirit-of-independence-mp-dharambir-singh-to-hoist-the-flage-flag-narnol-news-c-196-1-nnl1010-143899-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आजादी के रंग में रंगा जिला, सांसद धर्मबीर सिंह करेंगे ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आजादी के रंग में रंगा जिला, सांसद धर्मबीर सिंह करेंगे ध्वजारोहण
विज्ञापन
फोटो 12: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में लगे कर्मचारी। स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल/महेंद्रगढ़। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे जिले में उत्साह है। 15 अगस्त को नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना और नांगल चौधरी में ‘हर घर तिरंगा’ थीम पर समारोह होंगे। नारनौल के आईटीआई मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर जिलास्तरीय समारोह होगा। यहां भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
महेंद्रगढ़ में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में समारोह होगा। यहां नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ध्वजारोहण करेंगे। कनीना में राजकीय महाविद्यालय पितामह कान्हा कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि होंगे। नांगल चौधरी की अनाज मंडी में होने वाले समारोह में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ध्वजारोहण करेंगे।
ये टीमें लेंगी हिस्सा
महेंद्रगढ़ व कनीना के स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस के साथ राजकीय महाविद्यालय, आरपीएस डिग्री कॉलेज, मॉडल संस्कृति स्कूल, यदुवंशी, आरपीएस, मॉर्डन, शरबती, राव जयराम, विजय इंटरनेशनल, हैप्पी और श्रीकृष्णा स्कूल शामिल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आरपीएस, सूरज, पीएम श्री, बीजेआरडी, मॉडल संस्कृति, मॉर्डन, विजय इंटरनेशनल, ओम सांईराम, श्रीकृष्णा व एसपीजी स्कूल भाग लेंगे।
विज्ञापन
ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक
सुरक्षा को देखते हुए डीसी अनुपमा अंजली ने चारों उपमंडलों में समारोह स्थलों के पांच किलोमीटर के दायरे को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है। 15 अगस्त तक यहां ड्रोन या अन्य यूएवी उड़ाने पर रोक रहेगी। यह आदेश पुलिस, अर्धसैनिक बल, वायुसेना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर लागू नहीं होगा।
...............
आज हाईवे-48 पर भारी वाहनों की नो एंट्री
-आज दोपहर 2 बजे तक भारी वाहनों की दिल्ली-गुरुग्राम एंट्री बंद रहेगी।
-एनएच-48 की जगह एनएच-352 का इस्तेमाल करें।
-जयपुर से आने वाले भारी वाहन भी एनएच-352 से जाएं।
-पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक रास्ता अपनाने की अपील की।