{"_id":"6a7f594b95c04eb7d005517c","slug":"the-tricolour-is-a-symbol-of-patriotism-and-the-sacrifice-of-martyrs-aarti-rao-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143915-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा देशभक्ति और शहीदों के बलिदान का प्रतीक : आरती राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा देशभक्ति और शहीदों के बलिदान का प्रतीक : आरती राव
विज्ञापन
फोटो 33 तिरंगा यात्रा में शामिल स्वास्थ्य मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता।स्रोत:प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि तिरंगा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान का प्रतीक है। इसके पीछे लाखों वीरों का बलिदान और संघर्ष जुड़ा है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उनकी अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा की शुरुआत अटेली क्षेत्र के बजाड़ के पास से हुई। वाहनों का काफिला अटेली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों से होते हुए नारनौल पहुंचा। शहर में कई स्थानों पर नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा रेवाड़ी रोड, बस स्टैंड, महावीर चौक और महेंद्रगढ़ रोड से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंची।
इसके बाद भाजपा कार्यालय से पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा महेंद्रगढ़ रोड से होते हुए नसीबपुर स्थित राव तुलाराम शहीदी स्मारक पहुंची। यहां आरती सिंह राव ने 1857 की क्रांति के महानायक राव तुलाराम और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
यात्रा में अटेली के साथ नारनौल, महेंद्रगढ़ और नांगल चौधरी से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।