{"_id":"6a7eb3ad7ac514e57f0f110c","slug":"video-bijnor-development-department-holds-tiranga-yatra-in-dhampur-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: धामपुर में देशभक्ति तरानों के बीच निकली विकास विभाग की तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: धामपुर में देशभक्ति तरानों के बीच निकली विकास विभाग की तिरंगा यात्रा
धामपुर में शुक्रवार को अल्हैपुर विकासखंड की ओर से देशभक्ति के माहौल के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुरादाबाद मार्ग स्थित मुन्नी देवी मंदिर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं, रोजगार सेवक, सहायक विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों समेत अन्य कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की।
यात्रा का शुभारंभ राणा प्रियंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान और खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए खंड विकास कार्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान देशभक्ति के तरानों और गगनभेदी जयकारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।