{"_id":"6a7df7c3fd67f2863600ddca","slug":"video-sanitation-workers-in-fatehabad-have-started-a-sit-in-protest-at-night-as-well-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: सफाई कर्मचारियों ने रात को भी शुरू किया धरना, शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: सफाई कर्मचारियों ने रात को भी शुरू किया धरना, शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर
फतेहाबाद। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का धरना रात को भी जारी है। प्रशासन द्वारा रात को कचरा उठाए जाने की आशंका के चलते कर्मचारियों ने रात के समय धरना शुरू किया है। सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने के कारण शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान और सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद प्रशासन की ओर से अब रात के समय कूड़ा उठान को लेकर अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि शहर में जमा कचरे को उठाकर सफाई व्यवस्था को कुछ हद तक सामान्य किया जा सके। हालांकि, कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने के कारण नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करना चुनौती बना हुआ है।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, शहरवासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालकर सफाई व्यवस्था सुचारु करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से कचरा नहीं उठने के कारण दुर्गंध फैलने लगी है और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।