{"_id":"6a7da61dd9f2ec2b9d0b088f","slug":"video-minister-anil-rajbhar-took-dig-at-sp-and-congress-during-tiranga-yatra-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तिरंगा यात्रा में मंत्री अनिल राजभर ने सपा व कांग्रेस पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तिरंगा यात्रा में मंत्री अनिल राजभर ने सपा व कांग्रेस पर कसा तंज
आजमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस से पहले बृहस्पतिवार को नगर में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में रिमझिम बारिश भी लोगों के जोश को कम नहीं कर पाई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, होमगार्ड जवान और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लिए इस देशभक्ति के माहौल का हिस्सा बने। कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में हुई, जहां प्रभारी मंत्री अनिल राजभर का भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। अपने संबोधन में मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को नमन करते हुए आजादी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।