{"_id":"6af40b2979b88eafa5045cac","slug":"student-heading-to-coaching-class-struck-by-speeding-motorcycle-died-in-azamgarh-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: कोचिंग जा रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: कोचिंग जा रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
Wed, 11 Nov 2026 11:59 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:59 AM IST
सार
आजमगढ़ में कोचिंग जा रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई, जिसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले में रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव निवासी 18 वर्षीय छात्रा आंचल गौड़ की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान रोवा बाजार में आरा मशीन के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे रानी की सराय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंचल इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह एक भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन