{"_id":"6a7da9a5b3048bdda40c6225","slug":"video-sujanpur-free-medical-camp-permission-abhishek-rana-trust-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: राणा के ट्रस्ट को सुजानपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की अनुमति नहीं, राजनीतिक द्वेष का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: राणा के ट्रस्ट को सुजानपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की अनुमति नहीं, राजनीतिक द्वेष का आरोप
Ankesh Dogra
Updated Thu, 13 Aug 2026 04:55 PM IST
Link Copied
सिविल अस्पताल सुजानपुर परिसर में छह सितंबर को प्रस्तावित निशुल्क मेडिकल कैंप को स्वास्थ्य विभाग से अनुमति नहीं मिल सकी है। सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस शिविर में नामी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया जाना था, जहां मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ जांच और दवाइयां उपलब्ध करवाने की योजना थी।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल भवन में चल रहे मरम्मत कार्य का हवाला देते हुए शिविर की अनुमति नहीं दी है। हालांकि, ट्रस्ट का दावा है कि अस्पताल के जिस हिस्से में मेडिकल कैंप लगाया जाना प्रस्तावित था, वहां कोई मरम्मत कार्य नहीं चल रहा है।
ट्रस्ट के अनुसार प्रस्तावित शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को निशुल्क परामर्श देते। इसके अलावा मरीजों की आवश्यक जांच और दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाने की व्यवस्था थी। जरूरत पड़ने पर मरीजों के ऑपरेशन के लिए भी ट्रस्ट की ओर से सहायता किए जाने की बात कही गई थी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा वीरवार को सिविल अस्पताल सुजानपुर परिसर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने नुकसान की चिंता नहीं है, बल्कि उन गरीब मरीजों की चिंता है, जो निशुल्क उपचार की उम्मीद में शिविर में पहुंचने वाले थे।
उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविर काफी महत्वपूर्ण होते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं और निशुल्क जांच-दवाइयां मिलने से जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिल सकती थी।
अभिषेक राणा ने आरोप लगाया कि करीब 25 वर्षों से सेवा कार्य कर रहे ट्रस्ट के मेडिकल कैंप को राजनीतिक द्वेष के कारण रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन गरीब मरीज का इलाज राजनीति का विषय नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास जारी रखेगा।
गौरतलब है कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के संस्थापक पूर्व विधायक राजेंद्र राणा हैं। ट्रस्ट लंबे समय से सामाजिक और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्य करता रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।