{"_id":"6a7d9ef05026e9377701d38e","slug":"rebellion-continues-in-punjab-congress-bhupesh-baghel-to-submit-report-after-visiting-18-districts-in-9-days-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में बगावत बरकरार, 9 दिन में 18 जिलों के दौरे के बाद भूपेश बघेल सौंपेंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में बगावत बरकरार, 9 दिन में 18 जिलों के दौरे के बाद भूपेश बघेल सौंपेंगे रिपोर्ट
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 13 Aug 2026 04:28 PM IST
Link Copied
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने हर बूथ-कांग्रेस मजबूत अभियान के पहले चरण में नौ दिन में 18 जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया और प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ सभाएं कीं। हालांकि इस कवायद के बावजूद पंजाब कांग्रेस में चल रही बगावत कम होने के बजाय और खुलकर सामने आई। नाराज नेताओं ने बघेल और वड़िंग की सभाओं व कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी।बघेल के दौरे के दौरान अधिकतर सभाएं हंगामे की भेंट चढ़ती रहीं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने कई जगह नारेबाजी कर कार्यक्रमों में व्यवधान डाला। कुछ स्थानों पर हालात हाथापाई तक पहुंच गए। एक सभा में वड़िंग और चन्नी समर्थक कुर्सियां उठाकर आमने-सामने आ गए। वड़िंग ने भी विभिन्न सभाओं के मंच से चन्नी समर्थकों को आड़े हाथों लिया लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई। इससे पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। बघेल नौ दिन के दौरे की रिपोर्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सौंपेंगे। राहुल गांधी ने सभाओं की निगरानी के लिए एक विशेष टीम भी तैनात की थी। यह टीम अलग से अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी को देगी। दोनों रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस हाईकमान पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर फैसला ले सकता है। माना जा रहा है कि 16 अगस्त के बाद राहुल गांधी इस विवाद में सीधे हस्तक्षेप कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।