Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Speaker Sandhwan's statement on the attack on Sukhbir: Calls the attack unfortunate but urges the Badal family to change their attitude.
{"_id":"6a7dbe131d98b7701307b027","slug":"video-speaker-sandhwans-statement-on-the-attack-on-sukhbir-calls-the-attack-unfortunate-but-urges-the-badal-family-to-change-their-attitude-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुखबीर पर हमले को लेकर स्पीकर संधवां का बयान, बोले— हमला दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन अपने रवैये में बदलाव लाए बादल परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर पर हमले को लेकर स्पीकर संधवां का बयान, बोले— हमला दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन अपने रवैये में बदलाव लाए बादल परिवार
कोटकपूरा में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री नांदेड़ साहिब में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर इस तरह के हमले को किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता। संधवां ने कहा कि इस घटना के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और बादल परिवार को अपने रवैये में बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और श्री अकाल तख्त साहिब से सीख लेने के बावजूद यदि अपने रवैये में बदलाव नहीं लाया जाता तो सिख संगत में उनके प्रति रोष होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद बादल परिवार और अकाली दल की लीडरशिप को आत्म-मंथन करने की जरूरत है। संधवां ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं और सिख संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने रवैये में सकारात्मक बदलाव लाना समय की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।