Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Foul-smelling sewage water had been accumulating outside the temple for months; a stir ensued after a video of the situation went viral
{"_id":"6a7dbe0fba541868c70692ed","slug":"video-foul-smelling-sewage-water-had-been-accumulating-outside-the-temple-for-months-a-stir-ensued-after-a-video-of-the-situation-went-viral-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंदिर के बाहर महीनों से जमा सीवरेज का गंदा पानी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के बाहर महीनों से जमा सीवरेज का गंदा पानी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
शहर के वार्ड नंबर 12 में प्राचीन माता चिंतपूर्णी मंदिर के बाहर पिछले कई महीनों से सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहने से श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था। समस्या को लेकर नगर कौंसिल अधिकारियों और संबंधित पार्षद को कई बार शिकायतें करने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एक युवक ने मौके की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। मामला प्राचीन धार्मिक स्थल से जुड़ा होने के कारण लोगों में रोष फैल गया और लोगों ने इस समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार तथा संबंधित पार्षद के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी।
इस संबंधी जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी सन्नी कुमार ने बताया कि पहले उनका वार्ड नंबर 14 था और वहां के पार्षद अमन कपूर बोबी थे। उन्होंने कहा कि उस समय वार्ड में कोई समस्या आती थी तो पार्षद को फोन करने पर जल्द समाधान हो जाता था। लेकिन नई वार्डबंदी के बाद उनका वार्ड नंबर 12 बन गया और पार्षद भी बदल गया।
सन्नी कुमार ने आरोप लगाया कि सीवरेज की समस्या को लेकर उन्होंने संबंधित पार्षद को कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि शिकायत करने के बावजूद कोई मौके पर देखने तक नहीं आया। युवक ने आरोप लगाया कि संबंधित पार्षद फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर लंबे समय से सीवरेज का गंदा पानी जमा होने के कारण श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। लोगों ने नगर कौंसिल प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सीवरेज की समस्या का तुरंत समाधान करवाया जाए, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर न गुजरना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।