{"_id":"6a7da092335c5ea4e609fa65","slug":"video-training-conference-for-panchayat-representatives-on-the-forest-rights-act-held-in-dharmpur-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मपुर में हुआ वन अधिकार कानून पर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मपुर में हुआ वन अधिकार कानून पर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सम्मेलन
धर्मपुर मिनी सचिवालय में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए वन अधिकार कानून को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे प्रतिनिधियों को वन अधिकार कानून के प्रावधानों, इसकी प्रक्रिया तथा पंचायत स्तर पर मामलों के निपटारे को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सम्मेलन में एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल तथा खंड विकास अधिकारी धर्मपुर सौरभ ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों को वन अधिकार कानून की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कानून के तहत पात्र लोगों और समुदायों के अधिकारों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चिन्हित करना और उनके मामलों का नियमानुसार निपटारा करना पंचायतों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। बीडीओ सौरभ ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को वन अधिकार कानून की व्यावहारिक जानकारी देना है, ताकि पंचायत स्तर पर लोगों को सही मार्गदर्शन मिल सके और पात्र मामलों को प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।