{"_id":"6a7da77f63d0b005e105c26b","slug":"video-accused-in-kidnapping-case-of-deaf-mute-girl-arrested-in-a-police-encounter-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में मूक-बधिर बालिका अपहरणकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में मूक-बधिर बालिका अपहरणकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र की मूक-बधिर बालिका के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे संजय बिंद को पुलिस ने बुधवार को अहिरौली क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 39 वर्षीय संजय बिंद पुत्र बुच्ची बिंद के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सदर क्षेत्र के बकराबाद में रहता था, जबकि पूर्व में मुहम्मदाबाद क्षेत्र में निवास करता था। पुलिस के अनुसार, वह मुहम्मदाबाद क्षेत्र में मूक-बधिर बालिका के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी है और घटना के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार की रात को सैदपुर कोतवाल अनिल सिंह को आरोपी के अहिरौली क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ शुभम वर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार संजय बिंद के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब 13-14 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। जिसमें लूट, अपहरण, अपहरण के प्रयास आदि के मुकदमे हैं। बताया कि कुछ दिनों पूर्व नोनहरा से एक लड़की को अगवा करने का प्रयास किया था लेकिन वो बचकर भाग गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।