{"_id":"6a7d9ea2f5515c8d020b7ce6","slug":"video-farmers-protest-against-ada-continues-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एडीए के खिलाफ किसानों का धरना जारी, तिरंगा यात्रा रोकने पर एसडीएम से तीखी तकरार; नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एडीए के खिलाफ किसानों का धरना जारी, तिरंगा यात्रा रोकने पर एसडीएम से तीखी तकरार; नारेबाजी
आगरा के कुबेरपुर में भूमि अधिग्रहण से पीड़ित रहनकलां-रायपुर के किसानों का आंदोलन बृहस्पतिवार को 49 वें दिन भी जारी रहा। एडीए द्वारा किए जा रहे कार्य को रोकने के ऐलान के तहत किसान ट्रैक्टर-तिरंगा यात्रा निकालकर एत्मादपुर तहसील मुख्यालय की ओर जा रहे थे। रहनकलां टोल प्लाजा के पास पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर किसानों को रोक दिया। इससे किसान आक्रोशित हो गए और मौके पर नारेबाजी शुरू कर दी। किसान नेता विपिन यादव और एसडीएम सुमित कुमार सिंह के बीच एडीए के कार्य को लेकर तीखी तकरार हो हुई। नाराज किसानों ने एसडीएम वापस जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। इसके बाद किसान वापस मनोहरपुर स्थित धरना स्थल पर लौट गए। कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने किसानों को वार्ता के लिए बुलाया। इसके बाद अधिकारियों और किसानों के बीच वार्ता शुरू हुई। वार्ता में सिटी मजिस्ट्रेट के साथ एसडीएम सुमित कुमार सिंह, तहसीलदार देवेंद्र प्रताप, एसीपी देवेश सिंह, नायब तहसीलदार हरिलाल चौधरी, इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह समेत लेखपाल मौजूद रहे। किसानों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण को लेकर उनकी मांगों का समाधान होने तक एडीए का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, प्रशासन की ओर से किसानों से वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।