Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire incidents occurred in several places on diwali clash between two groups led to gunfire and stone-pelting

बड़ी खबरें: दिवाली की रात कई जगह अग्निकांड, दो पक्षों में टकराव के बाद फायरिंग-पथराव; तीन गांजा तस्कर दबोचे

Mon, 09 Nov 2026 05:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 09 Nov 2026 05:33 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में दिवाली की रात कई जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। आगरा में फैक्टरी में आग लग गई तो वृंदावन में दो सोसाइटी में अग्निकांड हुआ। फिरोजाबाद में काॅस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। पुलिस ने आगरा में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
fire incidents occurred in several places on diwali clash between two groups led to gunfire and stone-pelting
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में दिवाली की रात जूता फैक्टरी में आग लग गई। लपटों को देख इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में टकराव हो गया। फायरिंग और पथराव से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने गांजा तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। मथुरा के वृंदावन में दो जगह पटाखे से आग लगने की घटनाएं सामने आईं। वहीं, फिरोजाबाद में काॅस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। माैके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।
विज्ञापन



यूपी: आगरा में दिवाली की रात फायरिंग से फैली दहशत, कार से कुचलने का प्रयास; फिर जमकर हुआ पथराव
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव बंघारा में दिवाली की शाम पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, फायरिंग और पथराव की घटना सामने आई है। पीड़ित शिवालय प्रताप सिंह ने गांव के ही रिंकू फौजी, प्रिंस और अनुज पर जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने और तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस घटना में पीड़ित समेत उनके दो भतीजे घायल हो गए, जबकि दो कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: आगरा में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, तीन तस्कर दबोचे; 25 लाख का माल जब्त
आगरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 36 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई 8 नवंबर 2026 को थाना छत्ता पुलिस द्वारा की गई...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: दिवाली की रात आगरा में बड़ा हादसा, जूता फैक्टरी धू-धूकर जली; पांच दमकलों ने लपटों पर पाया काबू
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के पास लक्ष्मी नगर कॉलोनी में दिवाली के जश्न के बीच जूते की एक फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों की सूचना पर फैक्टरी मालिक मनोज मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले फैक्टरी बंद कर कारीगरों का हिसाब-किताब करने के बाद वह चले गए थे। आग लगने के कारणों की उन्हें जानकारी नहीं है...पढ़ें पूरी खबर

फ्लैट में घुस गया रॉकेट: खिड़कियां टूटीं, जल गया सामान; दिवाली की रात वृंदावन की दो सोसाइटी में अग्निकांड
वृंदावन में दिवाली  की देर रात आतिशबाजी के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर स्थित फ्लैटों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि दोनों ही घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया...पढ़ें पूरी खबर


फिरोजाबाद: कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग, उठने लगीं ऊंची लपटें, मच गया हड़कंप; दमकलकर्मी मौके पर
दिवाली की देर रात थाना दक्षिण क्षेत्र कटरा सुनारान में अनमोल कॉस्मेटिक दुकान में भीषण आग लगी। पहली मंजिल से उठीं आग की लपटें दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई...पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed