{"_id":"6a7da240dce66aa7df0a9ca4","slug":"video-young-woman-beaten-in-middle-of-road-following-complaint-about-facilitating-betting-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सट्टा खिलवाने की शिकायत पर युवती को बीच सड़क पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सट्टा खिलवाने की शिकायत पर युवती को बीच सड़क पीटा
आगरा के जगदीशपुरा थाना के अलकापुरी चौकी क्षेत्र में घर में जुआ और सट्टा कराने की शिकायत करना युवती को भारी पड़ गया। आरोपियों ने युवती को रास्ते में रोककर बुरी तरह पिटाई कर डाली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि माता-पिता नहीं हैं। बड़ी बहन घरों में काम कर घर चलाती है। मंगलवार को वह मारुति स्टेट चौराहे पर छोटे भाई के साथ सामान लेने गई थी। इसी दौरान रास्ते में जगदीशपुरा के काला महल निवासी संजय, सुमन, कविता, प्रदीप और सोनू कार से आए। उनको रोक कर गाली गलौज शुरू कर दी। सट्टा बंद करवाने की शिकायत पर धमकाया और पीटने लगे। संजय ने पेट पर लात मारी। महिलाओं ने लात-घूंसों से पीटा। कार में बिठाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। भीड़ ने उन्हें बचाया। घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। राहगीराें ने भी मारपीट के वीडियो बनाए हैं,जो वायरल हुए हैं। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री तक शिकायत करने जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।