{"_id":"6a7df967b3048bdda40c62a8","slug":"video-massive-tricolour-rally-held-in-lakhimpur-kheri-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखीमपुर खीरी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गूंजे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखीमपुर खीरी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गूंजे नारे
Mukesh Kumar
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:35 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी) से भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया। प्रदेश के राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना का प्रसार करना है। यात्रा विलोबी मैदान से शुरू होकर हमदर्द तिराहा, श्रीराम चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, गुरु गोविंद सिंह चौक, घंटाघर और जेल रोड होते हुए वापस विलोबी मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। सबसे आगे भारत माता का रथ चल रहा था। वहीं 220 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर चल रहे नर-नारी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।