लखीमपुर खीरी: सोलर प्लांट से तांबे का तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले में सोलर प्लांट से तांबे का तार चोरी करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 150 मीटर तांबे का तार और नौ किलो गलाया हुआ तांबा बरामद हुआ है। धौरहरा, पढुआ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगे सोलर प्लांट से तांबे के तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। धौरहरा, पढुआ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का 150 मीटर तांबे का तार, नौ किलो गलाया हुआ तांबा, तार काटने का कटर, रबर के दस्ताने और दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।
सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि सात नवंबर को संयुक्त टीम ने अभयपुर-होलागढ़ मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहराइच जिले गुंदौरा निवासी के रईश अहमद, नासिरगंज श्रावस्ती निवासी सएज हुसैन उर्फ फैयाज, गोवार निवासी कफील अहमद उर्फ पांडे और घोसियाना दरगाह शरीफ के अकबर अली उर्फ ननके, पढुआ थाना क्षेत्र के गांव कंडौरा अर्जुन यादव, नंदकिशोर उर्फ आनंद उर्फ गड्डे और जितेंद्र यादव उर्फ छोटू एवं सुथना बरसोला थाना तिकोनिया मोबीन के रूप में हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.