{"_id":"6a7e0a3fed179fa4190e93d0","slug":"video-tricolour-rallies-were-taken-out-across-pithoragarh-district-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तिरंगा रैली से देशभक्ति के रंग में रंगा पिथौरागढ़ जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तिरंगा रैली से देशभक्ति के रंग में रंगा पिथौरागढ़ जनपद
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ जिले भर में तिरंगा रैलियां निकाली गईं। रैलियों में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के सदस्यों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला मुख्यालय में रामलीला मैदान सदर से तिरंगा रैली शुरू हुई, जो केमू स्टेशन, गुप्ता तिराहा, एपटेक तिराहा और चिमस्यानौला होते हुए वापस रामलीला मैदान में आकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में शामिल स्कूली बच्चों ने करीब 80 मीटर लंबा तिरंगा झंडा हाथ में थामे रखा। इससे पूर्व रैली का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। जिलाधिकारी आशीष भटगाईं, दायित्वधारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, एसपी अक्षय प्रह्लाद कांडे, मेयर कल्पना देवलाल ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान विद्यार्थियों के देशप्रेम के गीतों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सिर्फ एक अभियान ही नहीं बल्कि देश के प्रति सम्मान, प्रेम और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीरेंद्र वल्दिया, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, एडीएम योगेंद्र सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत और जगत सिंह खाती, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक हिमांशु नौगाईं, गोपू महर, इंद्र लुंठी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।