{"_id":"6a7db8b50610fbd558003408","slug":"video-bulldozer-runs-on-encroachment-of-chak-road-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमर उजाला की खबर का असर...चक रोड के अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, रिटायर्ड फाैजी ने लगाई थी गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमर उजाला की खबर का असर...चक रोड के अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, रिटायर्ड फाैजी ने लगाई थी गुहार
आगरा के बाह में चौधरी की ठार (गढ़वार) में चक रोड पर अतिक्रमण के लिए जूझते रिटायर्ड फौजी वीरेन्द्र सिंह की पीड़ा को अमर उजाला ने सात अगस्त के अंक में 'इतनी मुश्किल तो कारगिल में भी नहीं हुई, जितनी चक रोड खुलवाने में' शीर्षित खबर से प्रकाशित की थी। उन्होंने एसडीएम बाह से लगाई गुहार में कहा था कि 24 साल फौज में रहे। इतनी तो कारगिल में भी परेशानी नहीं हुई, जितनी एक चकरोड को खुलवाने में हो रही है। गांव में 40 साल पुराना 800 मीटर लंबा चक रोड है। जिस पर लकड़ी के खम्भे लगा दिए हैं, तार खींच दिए हैं, निर्माण भी किया जा रहा है। विरोध पर झगड़ा एवं मारपीट करते हैं। खबर प्रकाशन के बाद एसडीएम बाह विनोद कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार सुधीर गिरी के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम गठित की थी। नायब तहसीलदार सुधीर गिरी ने बताया कि चक रोड की पैमाइश कराई गई। अतिक्रमण को चिह्नित कर लकड़ी के खम्भे और तार हटवाए, बुल्डोजर चलवा कर अतिक्रमण को हटाकर चक रोड को कब्जा मुक्त कराया। दोबारा से कब्जा किए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक रामसरन सिंह, लेखपाल रामदास शर्मा एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।