फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: When villagers cornered miscreants who had come to commit theft, the latter shot a young man

Bijnor: चोरी करने आए बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा तो युवक के सीने में मारी गोली, लहूलुहान हालत में भर्ती कराया

Fri, 14 Aug 2026 05:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 14 Aug 2026 05:54 PM IST
सार

गांव मनसा में तीन बदमाश नंगे पैर चोरी करने आए थे, ताकि आवाज न हो। मगर दरवाजा टूटने की आवाज होने पर ग्रामीण जाग गए। बदमाशों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। युवक को गोली लगी है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Bijnor: When villagers cornered miscreants who had come to commit theft, the latter shot a young man
वारदात के बारे में जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव मनसा में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे एक घर में चोरी करने का प्रयास कर रहे बदमाशों ने जाग होने पर ग्रामीणों पर फायर कर दिया। बदमाशों की गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर बदमाश भाग निकले। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी मां की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

गांव निवासी जावेद का मकान काफी समय से बंद पड़ा है। बताया गया कि देर रात तीन बदमाश मकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे। ताला टूटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों को आता देखकर बदमाशों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। साथी के पकड़े जाने से घबराए दूसरे बदमाश ने ग्रामीणों पर फायर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी फईम (28) पुत्र भूरे के सीने में गोली लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और पुलिस उसे रात करीब तीन बजे नगीना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, मौका पाकर तीनों बदमाश भाग निकले। घायल का दिल्ली में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार, सीओ नगीना राजेश सोलंकी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
 
विज्ञापन

नंगे पैर आए थे तीनों बदमाश
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि चोरी करने के इरादे से गांव में घुसे तीनों बदमाश नंगे पैर आए थे। ताकि उनके पैदल चलने की लोगों को आहट नहीं होने पाए। मगर दरवाजा तोड़ने की आवाज से पड़ोसी की नींद टूटी। जिसके बाद उसने मोहल्ले के अन्य लोगों को भी शोर मचाकर जगा दिया। उधर आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ये बोले सीओ
घायल ग्रामीण की मां शकीला की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। शीघ्र उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेश कुमार सोलंकी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नगीना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed