फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power supply to 13 villages suspended for nine hours due to machinery replacement.

Bijnor News: मशीनों की तब्दीली के चलते 13 गांवों की बिजली नौ घंटे बंद

Fri, 14 Aug 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 13 villages suspended for nine hours due to machinery replacement.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नींदड़ू। बिजलीघर में मशीनों की तब्दीली और मेंटेनेंस कार्य के चलते नींदड़ू बिजली घर से संबंधित 13 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब नौ घंटे बंद रही। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को बिजली घर के सोशल मीडिया ग्रुप पर सुबह छह बजे से आठ बजे तक बिजली गुल रहने का मैसेज आया। कंपनी के जरिए मेंटेनेंस कार्य के चलते बख्शनपुर फीडर दिन में आठ बजे सुबह से एक बजे अपराह्न, करीब छह घंटे के लिए बंद किया गया। मेंटेनेंस और पावर हाउस में मशीनों के बदलने का कार्य किए जाने से बिजली घर की सप्लाई सवा बजे अपराह्न से सात बजे अपराह्न तक बंद की गई। इसे बाद में नौ बजे तक बढ़ाया गया। सवा नौ बजे एक घंटे के लिए एचटी सप्लाई फेल होने का मैसेज आया।
विज्ञापन

दूसरी ओर बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न सात बजे से नौ बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने के बाद करीब 10 बजे पूर्वाह्न लालू की चक्की के सामने रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर से संबंधित सादात, शेखान, पीर फतह अली शाह व कसीर चौक समेत कई मोहल्ले के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली घर के प्रभारी अवर अभियंता उमेश अग्रवाल ने बताया कि मशीनों की तब्दीली और मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली की सप्लाई बाधित रही, लेकिन वह कार्य भी जरूरी था। लालू की चक्की के सामने रखे 250 केवीए के फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर रखने की व्यवस्था बिजनौर से की जा रही है। नया ट्रांसफार्मर रखने के बाद देर शाम तक सप्लाई बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed