{"_id":"6a7e1902abad90e6960a6fa9","slug":"who-will-replace-karoline-leavitt-alina-habba-scott-jennings-many-others-in-race-for-trumps-press-secretary-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: कैरोलिन लेविट के बाद ट्रंप किसे सौंपेंगे व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का पद, दावेदारों की रेस में कौन आगे?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: कैरोलिन लेविट के बाद ट्रंप किसे सौंपेंगे व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का पद, दावेदारों की रेस में कौन आगे?
Fri, 14 Aug 2026 12:50 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:50 AM IST
सार
Who Will Replace Karoline Leavitt?: कैरोलिन लेविट अगस्त के अंत में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव का पद छोड़ने वाली हैं। 28 साल की उम्र में उन्होंने ट्रंप प्रशासन की सबसे प्रमुख आवाज के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। अब उनकी जगह लेने की दौड़ में अलीना हब्बा, मैथ्यू बॉयल, स्कॉट जेनिंग्स समेत कई नाम सामने आ रहे हैं। ट्रंप किसे अपना नया सार्वजनिक चेहरा बनाएंगे? क्या नया प्रेस सचिव लेविट जैसी आक्रामक भूमिका निभाएगा? आइए, विस्तार से समझते हैं...
विज्ञापन
ट्रंप के नए प्रेस सचिव की दौड़ में कौन सबसे मजबूत दावेदार?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में जल्द ही एक बड़ा चेहरा बदलने वाला है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट अगस्त के अंत में अपने पद से हट जाएंगी। केवल 28 साल की उम्र में इस पद पर पहुंचीं लेविट ने ट्रंप के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में जगह बनाई और सरकार की नीतियों का खुलकर बचाव किया। उनके जाने के साथ ही अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ट्रंप प्रशासन की ओर से मीडिया के सामने अगली आवाज कौन बनेगा। इस पद के लिए कई नामों की चर्चा शुरू हो चुकी है, लेकिन ट्रंप ने अभी किसी नाम पर अंतिम फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरोलिन लेविट ने अचानक क्यों छोड़ा पद?
- लेविट ने पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा है कि वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं।
- उनका जाना इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने ट्रंप प्रशासन में बेहद कम समय में मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई।
- 27 साल की उम्र में उन्होंने प्रेस सचिव का पद संभाला था और वह इस पद पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनी थीं।
- ट्रंप ने उनके काम की तारीफ करते हुए उन्हें व्हाइट हाउस के इतिहास की बेहतरीन प्रेस सचिवों में से एक बताया है।
- लेविट पद छोड़ने के बाद भी प्रशासन से पूरी तरह अलग नहीं होंगी और बाहरी संचार सलाहकार के रूप में ट्रंप के साथ काम करती रहेंगी।
लेविट के जाने से ट्रंप प्रशासन के सामने क्या चुनौती है?
लेविट ऐसे समय पद छोड़ रही हैं, जब ट्रंप प्रशासन के सामने कई राजनीतिक चुनौतियां हैं। ईरान के साथ लंबे समय से चल रहे युद्ध को लेकर राष्ट्रपति पर दबाव है और नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव भी प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा माने जा रहे हैं। ऐसे समय में प्रेस सचिव केवल मीडिया से बातचीत करने वाला अधिकारी नहीं होता, बल्कि सरकार की नीतियों और राष्ट्रपति के संदेश को जनता तक पहुंचाने का प्रमुख चेहरा होता है। इसलिए लेविट के उत्तराधिकारी का चुनाव ट्रंप प्रशासन के लिए सामान्य नियुक्ति से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन