{"_id":"6a7e2019f787162cd009b27d","slug":"the-assembly-speaker-inspected-the-elephant-stable-and-held-a-meeting-with-officials-bijnor-news-c-27-1-bij1025-187586-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विधानसभा अध्यक्ष ने हाथीशाला का निरीक्षण कर अधिकारियों की बैठक ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विधानसभा अध्यक्ष ने हाथीशाला का निरीक्षण कर अधिकारियों की बैठक ली
विज्ञापन
कालागढ़ मेंं तिरंगा यात्रा में शामिल हुई विधानसभा अध्यक्ष ने हाथीशाला का निरीक्षण कर अधिकारियों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तिरंगा यात्रा में हुईं शामिल महिलाओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। कालागढ़ में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने तिरंगा यात्रा में भाग लेने के बाद कार्बेट टाइगर रिजर्व की हाथीशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
बुधवार को उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण, प्रतिनिधि योगेश कुमार सैनी, शंकर सिंघल, मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, मेहराज खान उर्फ पिंकू, विनोद धारियावाल ने नई कॉलोनी में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए जनता के साथ मनोरंजन क्लब में महिला सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां कीर्तन मंडली आदि की महिलाओं को सम्मानित करते हुए मंदिरों के पुजारियों को ढोलक, चिमटा आदि वितरित किए।
इसके बाद हाथीशाला मालिनी हाथी के साथ कुछ समय बताया। स्टील ब्रिज स्थित वन विभाग के विश्रामगृह में रामगंगा बांध परियोजना, जल विद्युत उत्पादन निगम, कार्बेट टाइगर रिजर्व, प्रशासन व शिक्षा विभाग की बैठक ली। बैठक में कालागढ़ की कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट, सिंचाई विभाग के जर्जर हो रहे राजकीय आवासों की मरम्मत पर लगी रोक की समस्याओं को सुना। वन विभाग व सिंचाई विभाग के तालमेल से समस्याओं का निपटारा करने को कहा।
विज्ञापन
उपनिदेशक आईएफएस राहुल मिश्रा ने कहा कि मामला न्यायालय से संबंधित है। सिंचाई विभाग सुप्रीम कोर्ट की सीईसी से अनुमति ले आए या उच्च स्तर पर आदेश मिले तो समस्या हल हो सकती है। इस दौरान भाजपाइयों ने इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर एक छात्र की पिटाई करने का मामला उठाया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रशासन से मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
बैठक में वन क्षेत्राधिकारी एनके रूवाली, रामगंगा बांध परियोजना के ईई बृजेश कुमार, विद्युत विभाग के कुणाल प्रियदर्शी व तनवीर अहमद व कोटद्वार के एसडीएम मौजूद रहे।