{"_id":"6a7e0a3cbcdc25d1d9081efa","slug":"video-ukd-held-a-public-dialogue-regarding-the-problems-of-bharari-taxi-stand-bageshwar-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भराड़ी टैक्सी स्टैंड की समस्याओं को लेकर यूकेडी ने किया जनसंवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भराड़ी टैक्सी स्टैंड की समस्याओं को लेकर यूकेडी ने किया जनसंवाद
बागेश्वर में पहाड़ के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की ओर से चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर भराड़ी टैक्सी स्टैंड में टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया।
यूकेडी प्रदेश कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला के नेतृत्व में आयोजित जनसंवाद में टैक्सी चालकों ने बताया कि भराड़ी में नाम का टैक्सी स्टैंड तो है, लेकिन व्यवस्थित टैक्सी स्टैंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। सड़क पर ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा टैक्सी स्टैंड पर शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।
टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से टैक्सी स्टैंड की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि टैक्सी चालकों और जनता की समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही संबंधित विभाग से जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। इस दौरान यूकेडी जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, हरीश चंदोला, भुवन कांडपाल, मनोज चौहान, अरुण खेतवाल, गिरीश, सुनील, मुन्ना, दीपक, भुवन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।