{"_id":"6aef6a9326e5b8ad270582ec","slug":"the-main-auspicious-time-for-mahalakshmi-puja-will-begin-at-5-pm-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-129262-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शाम पांच बजे से होगा महालक्ष्मी पूजा का मुख्य मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शाम पांच बजे से होगा महालक्ष्मी पूजा का मुख्य मुहूर्त
Sat, 07 Nov 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर जिलेभर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। घरों की साफ-सफाई और सजावट के बाद अब लोगों को मां महालक्ष्मी के पूजन का बेसब्री से इंतजार है। ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश कांडपाल के अनुसार इस बार दीपावली पर महालक्ष्मी पूजा के लिए विशेष और शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जिसमें विधि-विधान से पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है।
पर्व के तहत महालक्ष्मी पूजा का मुख्य मुहूर्त (प्रदोष और वृषभ काल) शाम 05:18 से रात 07:46 तक रहेगा। इसके अलावा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में पूजा के लिए प्रात: 7:57 से मध्याह्न 12:00 बजे तक चर, लाभ और अमृत चौघड़िया का मुहूर्त सबसे उत्तम रहेगा। वहीं रात्रि में यंत्र, मंत्र और तंत्र साधना के लिए महानिशा और सिंह काल का विशेष मुहूर्त रात्रि 11:34 से 2:40 तक रहेगा।