Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
We will hoist the Tricolour in every home Students of Annapurna Rishikul took out a 'Tiranga Yatra' and distributed 500 national flags
{"_id":"6a7f07e329d810ca200f0320","slug":"video-we-will-hoist-the-tricolour-in-every-home-students-of-annapurna-rishikul-took-out-a-tiranga-yatra-and-distributed-500-national-flags-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा फहराएंगे, अन्नपूर्णा ऋषिकुल के बटुकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, बांटे 500 राष्ट्रीय ध्वज;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा फहराएंगे, अन्नपूर्णा ऋषिकुल के बटुकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, बांटे 500 राष्ट्रीय ध्वज;VIDEO
वाराणसी में आजादी के 80वें वर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार सुबह शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल के बटुकों ने देशभक्ति की मिसाल पेश की। सुबह 7 बजे निकाली गई तिरंगा यात्रा में बटुकों ने "वंदेमातरम" और "भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान 500 राष्ट्रीय तिरंगे भी वितरित किए गए। दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भारत माता के स्वरूप में सजे बटुक की आरती उतारकर अन्नपूर्णा ऋषिकुल से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा शिवपुर बाजार से होते हुए संत अन्तुलानंद चौराहा पहुंची। वहां बटुकों और आचार्यों ने देश सेवा का संकल्प लिया। इसके बाद यात्रा बाबतपुर बाईपास होते हुए वापस शिवपुर आश्रम पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।