{"_id":"6a7e9900e583a4dc460e7b3b","slug":"video-security-tightened-in-amritsar-ahead-of-august-15-city-divided-into-three-zones-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को लेकर अमृतसर में सुरक्षा कड़ी, शहर तीन जोन में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को लेकर अमृतसर में सुरक्षा कड़ी, शहर तीन जोन में बांटा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर अमृतसर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को तीन जोन में बांटकर एसीपी रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।
एसीपी इंदरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। पुलिस टीमें संयुक्त नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही हैं। समाज विरोधी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए संदिग्ध लोगों पर प्रिवेंटिव एक्शन भी लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों थाना सुल्तानविंड क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 30 बोर का पिस्तौल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
एसीपी ने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी को संदिग्ध बाइक, बैग, पैकेट या अन्य वस्तु दिखाई दे तो उसे छूने या खोलने की कोशिश न करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक शहर में गश्त, नाकाबंदी और चेकिंग लगातार जारी रहेगी, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में राष्ट्रीय पर्व मना सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।