फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   31st Indo-Pak Friendship Forum conference In amritsar

Amritsar: 31वें हिंद-पाक दोस्ती मंच सम्मेलन में उठी आवाज, भारत और पाकिस्तान बातचीत से सुलझाएं सारे विवाद

Fri, 14 Aug 2026 01:12 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Fri, 14 Aug 2026 01:12 PM IST
सार

हिंद-पाक दोस्ती मंच की ओर से आयोजित सम्मेलन के दौरान सेमिनार में पहुंचे डेलिगेशन के सदस्यों ने भारत-पाक सीमा पर स्थित एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) के जरिए बंद पड़ा व्यापार दोबारा शुरू करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रतिनिधियों ने गले में तख्तियां डालकर अपनी मांग की ओर ध्यान आकर्षित किया।

विज्ञापन
31st Indo-Pak Friendship Forum conference In amritsar
31वें हिंद-पाक दोस्ती मंच सम्मेलन - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में 31वें हिंद-पाक दोस्ती मंच सम्मेलन के मौके पर ‘भारत-पाकिस्तान संबंध, समस्याएं और संभावनाएं’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों, दोनों देशों के सामने मौजूद चुनौतियों और आपसी संबंधों को बेहतर बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन




इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव का असर दोनों देशों के लोगों पर भी पड़ता है। आपसी संवाद और शांतिपूर्ण प्रयासों के माध्यम से समस्याओं का समाधान तलाशने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लोगों के स्तर पर संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने से आपसी विश्वास मजबूत हो सकता है। सेमिनार में मौजूद लोगों ने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति और बेहतर संबंधों की जरूरत पर अपने विचार रखे। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि दोनों देशों के बीच विवादों का समाधान बातचीत और आपसी समझ के आधार पर किया जाना चाहिए। सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी चर्चा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीपी के जरिए भारत-पाक व्यापार दोबारा शुरू करने की मांग
हिंद-पाक दोस्ती मंच की ओर से आयोजित सम्मेलन के दौरान सेमिनार में पहुंचे डेलिगेशन के सदस्यों ने भारत-पाक सीमा पर स्थित एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) के जरिए बंद पड़ा व्यापार दोबारा शुरू करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रतिनिधियों ने गले में तख्तियां डालकर अपनी मांग की ओर ध्यान आकर्षित किया। तख्तियों पर आईसीपी के माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापार दोबारा शुरू करने की अपील की गई थी। प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक गतिविधियां शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्रों के कारोबारियों और आम लोगों को लाभ मिलेगा। इससे दोनों देशों के बीच आपसी संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। सेमिनार में भारत-पाक संबंधों से जुड़ी समस्याओं और संभावनाओं पर चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने दोनों देशों के बीच संवाद और आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed