{"_id":"6a7ec63c0a927230230a1827","slug":"delhi-ncr-rain-pleasant-weather-in-delhi-heavy-rain-accompanied-by-thunderstorms-in-greater-noida-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR Rain: फिर मौसम हुआ सुहावना, नोएडा- ग्रेटर नोएडा में गरज के साथ बारिश; उमस और गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR Rain: फिर मौसम हुआ सुहावना, नोएडा- ग्रेटर नोएडा में गरज के साथ बारिश; उमस और गर्मी से राहत
Fri, 14 Aug 2026 01:10 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:10 PM IST
सार
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदल गया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश हो रही है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली समेत एनसीआर में सुबह से ही एक बार फिर मौसम बदल गया। ग्रेटर नोएडा में गरज के साथ हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि, इस बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा ही नहीं नोएडा में भी गरज के साथ बारिश शुरू हो गई है। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत दी। हालांकि, ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में हुए जलभराव ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया और परेशानी बढ़ाई।
विज्ञापन
दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद गरज और चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
उमस ने छुड़ाए लोगों के पसीने
नोएडा और यमुना सिटी में बीते गुरुवार को दिनभर चिपचिपी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को उम्मीद थी कि तापमान में गिरावट आएगी और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, मौसम ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है।
नोएडा में बारिश का अलर्ट
बृहस्पतिवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में आर्द्रता 83 और यमुना सिटी में 80 प्रतिशत रही। पूर्वानुमान के मुताबिक, नोएडा में आज हल्की और कल तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।