{"_id":"6a7e6dc7e01053e9bb012308","slug":"delhi-murder-teenager-returning-with-kanwar-killed-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: कांवड़ लेकर लौटे किशोर पर पहले किया चाकू से हमला, फिर गोली मारकर सुला दिया मौत की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: कांवड़ लेकर लौटे किशोर पर पहले किया चाकू से हमला, फिर गोली मारकर सुला दिया मौत की नींद
Fri, 14 Aug 2026 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:52 AM IST
सार
पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदर्श नगर के लाल बाग झुग्गी में बुधवार देर रात कहासुनी के बाद 16 साल के नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके दोस्त साहिल पर भी गोली चलाई, हालांकि वह बच गया। आरोपियों ने इसके पहले नीरज पर चाकू से भी हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीरज को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 12.15 बजे पुलिस को आजादपुर के लाल बाग झुग्गी में चाकूबाजी और गोली चलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां नीरज उर्फ नीजा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज के शरीर पर चाकू और गोली के घाव थे। जांच करने पर पता चला कि नीरज लालबाग इलाके में अपनी मां, बड़े भाई और भाभी के साथ रहता था। उसकी भाभी ने बताया कि नीरज हाल में कांवड़ लेकर घर लौटा था। बुधवार शाम वह घर के आसपास मौजूद था।
विज्ञापन
पड़ोसियों से उन्हें घटना की जानकारी मिली। वहीं उसके दोस्त साहिल ने बताया कि वह नीरज के साथ सामान लेने गया था। जहां स्थानीय बदमाश अमन उर्फ मुल्ला से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों वहां से वापस लौटने लगे। तभी अमन और उसका साथी हथियार लेकर आए और गोली मार दी। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन