फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murder: Teenager returning with Kanwar killed

Delhi Murder: कांवड़ लेकर लौटे किशोर पर पहले किया चाकू से हमला, फिर गोली मारकर सुला दिया मौत की नींद

Fri, 14 Aug 2026 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Aug 2026 06:52 AM IST
सार

पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
Delhi Murder: Teenager returning with Kanwar killed
demo - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

आदर्श नगर के लाल बाग झुग्गी में बुधवार देर रात कहासुनी के बाद 16 साल के नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके दोस्त साहिल पर भी गोली चलाई, हालांकि वह बच गया। आरोपियों ने इसके पहले नीरज पर चाकू से भी हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीरज को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 12.15 बजे पुलिस को आजादपुर के लाल बाग झुग्गी में चाकूबाजी और गोली चलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां नीरज उर्फ नीजा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज के शरीर पर चाकू और गोली के घाव थे। जांच करने पर पता चला कि नीरज लालबाग इलाके में अपनी मां, बड़े भाई और भाभी के साथ रहता था। उसकी भाभी ने बताया कि नीरज हाल में कांवड़ लेकर घर लौटा था। बुधवार शाम वह घर के आसपास मौजूद था। 
विज्ञापन


पड़ोसियों से उन्हें घटना की जानकारी मिली। वहीं उसके दोस्त साहिल ने बताया कि वह नीरज के साथ सामान लेने गया था। जहां स्थानीय बदमाश अमन उर्फ मुल्ला से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों वहां से वापस लौटने लगे। तभी अमन और उसका साथी हथियार लेकर आए और गोली मार दी। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed