{"_id":"6a7e68ab0c82758bfd038cd8","slug":"weather-report-heavy-rain-warning-for-hilly-states-until-the-19th-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report: पहाड़ी राज्यों में 19 तक भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में भी अब कई दिन बरसेंगे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report: पहाड़ी राज्यों में 19 तक भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में भी अब कई दिन बरसेंगे बदरा
Fri, 14 Aug 2026 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:30 AM IST
सार
मौसम विभाग ने 17 से 19 अगस्त तक जम्मू संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल और उत्तराखंड में 14 अगस्त से 19 अगस्त तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
17 अगस्त से जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से बु्ढ्ढा अमरनाथ यात्रा शुरू होगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 17 से 19 अगस्त तक जम्मू संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान जम्मू संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल और उत्तराखंड में 14 अगस्त से 19 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। इस बीच 17 अगस्त से जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से बु्ढ्ढा अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रखने के लिए तैयारियों की समीक्षा की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जम्मू संभाग के मंडलायुक्त रमेश कुमार और जम्मू जोन के आईजीपी भीमसेन टूटी ने बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। यात्रियों की आवाजाही, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, सड़कों की स्थिति, जरूरी सेवाओं और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं पर चर्चा हुई। उत्तराखंड में 17 अगस्त बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल के कई जिलों में आज भारी बारिश
हिमाचल प्रदेश में भी शुक्रवार से 19 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिरमौर और मंडी के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।
विज्ञापन
नेपाल : भारी बारिश से भूस्खलन सात की मौत, पांच लोग लापता
काठमांडो। नेपाल के रोल्पा जिले में बुधवार शाम भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई। पांच लोग लापता हैं। यह हादसा थवांग ग्रामीण नगरपालिका के कोटलबारा गांव में हुआ। सशस्त्र पुलिस बल के डीएसपी शैलेंद्र थापा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात शव बरामद किए गए। मृतकों में तीन बुजुर्ग और दो नाबालिग शामिल हैं। घायलों को बुटवल नगरपालिका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली में में छह दिन लगातार बारिश
इस अवधि में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग समय पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 13 अगस्त को सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश के आसार हैं। 14 अगस्त को सुबह से दोपहर के बीच कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। दोपहर से शाम के बीच भी कुछ क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं। 15 अगस्त को सुबह हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही, दोपहर से शाम के बीच भी हल्की वर्षा हो सकती है। यह मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त को सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। 17 अगस्त को भी सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश का अनुमान है। 18 अगस्त को भी सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश की संभावना है। यह पूर्वानुमान अगले तीन दिनों के लिए जारी किया गया है।