फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna City: Branded mobile phone in pocket explodes, leaving youth with burnt hands

Yamuna City: जेब में रखा ब्रांडेड कंपनी का मोबाइल फटा, युवक के दोनों हाथ झुलसे; धमाके से स्टेशन पर मची भगदड़

Fri, 14 Aug 2026 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Aug 2026 03:26 AM IST
सार

तेज धमाके के साथ मोबाइल फटने के कारण युवक के दोनों हाथ और उसके निजी अंग बुरी तरह से झुलस गए, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Yamuna City: Branded mobile phone in pocket explodes, leaving youth with burnt hands
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेब में रखा ब्रांडेट कंपनी का मोबाइल फटने के कारण दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीपलका निवासी 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज धमाके के साथ मोबाइल फटने के कारण युवक के दोनों हाथ और उसके निजी अंग बुरी तरह से झुलस गए, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक गाजियाबाद गया था और वापस दनकौर आ रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन


पीपलका गांव निवासी मोहम्मद माजिद ने बताया कि उसने एक महीने पहले एक ब्रांडेड कंपनी का मोबाइल खरीदा था। वह अपने किसी काम से गाजियाबाद गया हुआ था। इसी दौरान जेब में रखा मोबाइल अचानक गर्म हुआ और कुछ ही सेकंड में जोरदार धमाके के साथ फट गया। मोबाइल फटने के कारण जहां रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, वहीं दूसरी ओर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि मोबाइल खरीदे हुए अभी एक महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed