{"_id":"6a7e204eb557def03d0f0a2e","slug":"traffic-jam-on-nh-48-caused-by-a-vehicle-breakdown-and-an-accident-traffic-police-had-the-vehicles-removed-using-a-crane-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-97768-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनएच-48 पर गाड़ी खराब होने व हादसा होने से लगा जाम, यातायात पुलिस ने क्रेन से हटवाई गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनएच-48 पर गाड़ी खराब होने व हादसा होने से लगा जाम, यातायात पुलिस ने क्रेन से हटवाई गाड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
एनएच-48 पर गाड़ी खराब होने व हादसा होने से लगा जाम, यातायात पुलिस ने क्रेन से हटवाई गाड़ियां
- रेंग-रेंगकर चलते रहे वाहन, चालकों व अन्य सवारियों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर बृहस्पतिवार की देर शाम को एक गाड़ी खराब होने व एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से जाम लग गया। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हाईवे की लेन से हटवाया। गाड़ियां खड़ी होने के कारण हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। देर शाम को पीक ऑवर्स के दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लगने जैसी स्थिति हो गई और देखते ही देखते हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहन खड़े दिखाई देने लगे।
यातायात पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार एनएच-48 पर दिल्ली से जयपुर वाली लेन पर एग्जिट-10 के पास एक गाड़ी को ईंधन खत्म हो गया। ऐसे में गाड़ी हाईवे पर ही खड़ी हो गई। गाड़ी के रास्ते पर खड़ी होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इसके कुछ देर में ही हाईवे पर वाहनों की लाइनें लगने लगी।
वहीं, सिग्नेचर टावर के पास हाईवे पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसा होने के बाद दोनों वाहनों के चालक आपस में झगड़ा करने लगे थे, जिस कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इससे शंकर चौक से लेकर सिग्नेचर टावर तक वाहनों की लाइनें लग गई थी। देर शाम को क्रेन की मदद से यातायात पुलिस ने दोनों गाड़ियों को को हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
यातायात निरीक्षक (हाईवे) मनोज ने बताया कि दोनों गाड़ियों को हाईवे से हटवाकर वाहनों का संचालन सुचारू रूप से कराया गया। पीक ऑवर्स में राजीव चौक के पास जाम लगने का एक कारण सोहना की ओर जाने वाले वाहन भी होते हैं। राजीव चौक व हाईवे सोहना की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यह समस्या होती है।
-- --
प्रवीन कुमार