{"_id":"6a7e1bfe6d70224dd30f9a2c","slug":"message-of-patriotism-resonated-through-the-tiranga-yatra-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114544-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू में जिला स्तरीय समारोह की फाइनल रिहर्सल के दौरान बच्चों ने हरियाणवी संस्कृति के रंग बिखेरे
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। तावड़ू में जहां जिला स्तरीय समारोह की फाइनल रिहर्सल के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और हरियाणवी संस्कृति के रंग बिखेरे। वहीं, फिरोजपुर झिरका में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर शहर को राष्ट्रभक्ति के नारों से गुंजायमान कर दिया।
तहसीलदार व सीडीपीओ को नोटिस
तावड़ू में 15 अगस्त को नई अनाज मंडी परिसर में होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को फाइनल रिहर्सल हुई। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने हरियाणवी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। रिहर्सल में एसडीएम जितेंद्र गर्ग, डीएसपी अभिमन्यु लोहान, खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रतीक धनखड़ और नायब तहसीलदार दयाचंद समेत अधिकारी मौजूद रहे। रिहर्सल में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए तहसीलदार तावड़ू रीता ग्रोवर और सीडीपीओ मीरा कुमारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
फिरोजपुर झिरका में बलिदान को किया याद
फिरोजपुर झिरका में महिला आत्मनिर्भर समिति के तत्वावधान में लहर पब्लिक स्कूल के सौजन्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए। कई बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों की वेशभूषा में नजर आए। यात्रा स्कूल से शुरू होकर आर्य समाज रोड, लालकुआं चौक, सिविल लाइन और महाराजा अग्रसेन मंदिर होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। बच्चों ने शहीदों के बलिदान को याद करने, हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय एकता व भाईचारे का संदेश दिया।