फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Distribution of assistive devices to persons with disability

Delhi NCR News: दिव्यांगों में सहायक उपकरण का वितरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। भारत विकास परिषद शाखा फिरोजपुर झिरका की ओर से संघ के पांच आयाम संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के तहत बृहस्पतिवार को सिविल लाइन रोड स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर परिसर में वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। परिषद की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण, पर्यावरण संरक्षण, अन्न सेवा सहित विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन भारत विकास परिषद के सचिव जितेंद्र गोयल ने किया। इस दौरान परिषद की ओर से 32 पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए। लाभार्थियों को कान की मशीन, व्हीलचेयर, सपोर्ट बेल्ट, चश्मे, कमर की बेल्ट और छड़ी सहित अन्य उपकरण प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला समन्वयक राजकुमार गर्ग ने बताया कि 21 जुलाई को एलिम्को संस्था की टीम और विशेषज्ञ प्रज्ञा शर्मा के सहयोग से 32 वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया था। संस्था को जैसे ही उपकरण उपलब्ध हुए, उन्हें लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके दैनिक जीवन में सहूलियत प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग देना है। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सह जिला समन्वयक गौरव जैन, संरक्षक सुनील जैन अध्यक्ष नरेश मंगला, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, गतिविधि संयोजक यशपाल भाटेजा, मीडिया प्रभारी सुदर्शन प्रजापति, विकास गुप्ता, रत्नलाल गोयल, जितेन्द्र गुप्ता सहित परिषद के पदाधिकारी और काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed