{"_id":"6a7e14cd9f21dbf92802e924","slug":"three-accused-arrested-for-drug-trafficking-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114535-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नशा तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नशा तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। थाना नगीना, थाना रोजकामेव तथा थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित सिरप और मादक पदार्थ बरामद हुए हैं । पहले मामले में अपराध शाखा पुन्हाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गांव कुलताजपुर के पास नाकाबंदी कर साहिल उर्फ फज्जू, निवासी गांव जरगाली, थाना फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 96.78 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दूसरे मामले में एवीटी स्टाफ की टीम ने रोजकामेव क्षेत्र से समून, निवासी गांव नवाबगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 07.60 ग्राम चिट्टा व बाइक बरामद हुई। वहीं, तीसरे मामले में थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने तारीफ, निवासी गोकुलपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित सिरप की नौ बोतलें बरामद की। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी, मुख्यालय अभिमन्यु लोहान ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।