{"_id":"6a7e144050fc20a61107e5f8","slug":"notices-issued-to-two-supervisors-and-two-nurses-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-126965-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जिला नागरिक अस्पताल के दो सुपरवाइजर और दो नर्सों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जिला नागरिक अस्पताल के दो सुपरवाइजर और दो नर्सों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उप सिविल सर्जन डॉ. संजय शर्मा ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कई स्तर पर लापरवाही सामने आई। इसके चलते दो सुपरवाइजर और दो नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। साथ ही संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में पंखे खराब मिले, जबकि कुछ स्थानों पर एसी भी बंद पाए गए। व्यवस्थाओं की उचित निगरानी नहीं किए जाने पर डॉ. शर्मा ने सुपरवाइजरों के प्रति नाराजगी जताई। वहीं, ड्यूटी पर तैनात दो नर्सों ने मरीजों के भर्ती होने से संबंधित जरूरी कागजात तैयार नहीं किए थे। उप सिविल सर्जन ने कर्मचारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।