{"_id":"6a7eb91828532b386f0abf60","slug":"class-8-student-dies-after-being-hit-by-a-dtc-bus-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू अशोक नगर में दर्दनाक हादसा: DTC बस के चपेट में आकर 8वीं की छात्रा की मौत, चाचा के साथ जा रही थी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू अशोक नगर में दर्दनाक हादसा: DTC बस के चपेट में आकर 8वीं की छात्रा की मौत, चाचा के साथ जा रही थी स्कूल
Fri, 14 Aug 2026 12:13 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:13 PM IST
सार
यह घटना दल्लूपुरा रोड पर सुबह करीब आठ बजे हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आठवीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपने चाचा के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रही थी, तभी एक डीटीसी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
यह घटना दल्लूपुरा रोड पर सुबह करीब आठ बजे हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के शव को कानूनी कार्रवाई के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया गया है। बस चालक की पहचान एसके मुराद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मुराद डर के मारे मौके से भाग गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब आठ बजे दल्लूपुरा रोड पर यह दुर्घटना हुई। आठवीं कक्षा की छात्रा अपने चाचा के साथ स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डीटीसी बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा स्कूटी से गिर गई और बस के नीचे आ गई।
विज्ञापन