फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out at a shop in Shahberi's furniture market; young man dies of suffocation

ग्रेटर नोएडा में आग का तांडव: फर्नीचर मार्केट की दुकान में लगी आग, दम घुटने से युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 14 Aug 2026 08:15 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 14 Aug 2026 08:15 AM IST
सार

घटना के समय दुकान के अंदर दो लोग सो रहे थे। दोनों युवक धुएं के कारण दम घुटने से घायल हुए। दमकल कर्मियों ने दोनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इनमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Fire breaks out at a shop in Shahberi's furniture market; young man dies of suffocation
दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दुकान के अंदर फंसे दो युवकों को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दोनों युवक आग और धुएं के कारण बहोश मिले। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुरुवार की देर रात बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी में सीएनसी लकड़ी कटिंग करने वाली दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की स्थिति को देखते हुए विद्युत विभाग से संपर्क कर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, ताकि राहत और बचाव कार्य के दौरान किसी तरह का अतिरिक्त खतरा न रहे। 
विज्ञापन


इसके बाद दमकल कर्मियों ने दुकान के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद टीम ने दुकान के अंदर से दो युवकों अल्तमस और अमन को बाहर निकाला। दोनों उस समय बेहोश थे। दमकल कर्मियों और पुलिस ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद अल्तमस को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर उसकी मौत दम घुटने के कारण होने की बात सामने आई है। वहीं, अमन की हालत गंभीर बताई गई है। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग दुकान में लगी थी। घटना के समय दुकान के अंदर दो लोग सो रहे थे। दोनों युवक धुएं के कारण दम घुटने से घायल हुए। दमकल कर्मियों ने दोनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इनमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। आग की सूचना पर दमकल विभाग की कुल सात गाड़ियां रवाना की गई थीं, हालांकि मौके पर पहुंची एक ही गाड़ी से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद बाकी गाड़ियों की जरूरत नहीं पड़ी।

दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकान में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग से दुकान में रखा फर्नीचर और लकड़ी कटिंग से संबंधित सामान प्रभावित होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed