{"_id":"6a7ec6541b00b997a009d228","slug":"a-bomb-threat-has-been-received-at-the-delhi-high-court-through-email-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को ईमेल के जरिए मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को ईमेल के जरिए मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 14 Aug 2026 01:10 PM IST
Vijay Singh Pundir
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:10 PM IST
सार
जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी टीमों को लगाया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी किसने और किस उद्देश्य से दी है।
विज्ञापन
Bomb Threat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली उच्च न्यायालय को एक ईमेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस धमकी के बाद उच्च न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन किसी भी तरह की कोताही न बरतते हुए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
धमकी भरे ईमेल के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को तुरंत परिसर से बाहर निकाला गया। न्यायालय की सुनवाई स्थगित कर दी गई। बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी शुरू की। इस तलाशी के दौरान किसी भी तरह के विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
दिल्ली हाई कोर्ट के जॉइंट सेक्रेटरी, एडवोकेट कुणाल ने कहा, 'बम की धमकी झूठी लग रही है, सब कुछ कंट्रोल में है। बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं। अभी कोई खतरा नहीं है।'
विज्ञापन
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी टीमों को लगाया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी किसने और किस उद्देश्य से दी है। पिछले कुछ समय में विभिन्न संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को इस तरह की धमकियां मिलने के मामले बढ़े हैं।