{"_id":"6a7e9fe4c6aa6798f904b84c","slug":"man-commit-suicide-in-amritsar-after-rift-with-lover-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ साल का प्रेम बना माैत: प्रेमिका से रूठे राहुल ने फांसी को लगाया गले, पांच माह पहले भी हुई थी बड़ी त्रासदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल का प्रेम बना माैत: प्रेमिका से रूठे राहुल ने फांसी को लगाया गले, पांच माह पहले भी हुई थी बड़ी त्रासदी
Fri, 14 Aug 2026 10:26 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:26 AM IST
सार
गुरु नानकपुरा इलाके का रहने वाला राहुल आठ साल से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था।उसने प्रेमिका के नाम के टैटू तक अपने हाथों पर बनवा रखे थे।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के गुरु नानकपुरा इलाके में रहने वाले 21 वर्षीय राहुल शर्मा ने वीरवार देर शाम घर में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि राहुल का स्कूल के समय से ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच देर शाम किसी बात को लेकर अनबन हुई थी।
इसके कुछ समय बाद राहुल ने यह कदम उठा लिया। घटना के समय वह घर में अकेला था। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक राहुल स्कूल के समय से ही युवती से प्रेम करता था। उसने प्रेमिका के नाम के टैटू तक अपने हाथों पर बनवा रखे थे। पुलिस अब दोनों के बीच हुई आखिरी बातचीत और विवाद के कारणों की भी जांच कर रही है।

पिता ने पांच महीने पहले किया था सुसाइड
राहुल के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूट चुका था। करीब आठ साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। वहीं, करीब पांच महीने पहले उसके पिता अमन शर्मा ने भी जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। अमन शर्मा पुलिस में तैनात थे।
बताया जा रहा है कि राहुल ने पिता के अकाउंट से लाखों रुपये और सोने के गहने युवती व उसके कुछ रिश्तेदारों के खातों में भेज दिए थे। इसको लेकर अमन शर्मा तनाव में रहते थे। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है।
भाई के घर पहुंचने पर पता चला
वीरवार देर शाम राहुल का भाई घर पहुंचा तो उसने राहुल को फंदे पर लटका देखा। उसने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक राहुल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
युवती को किया गिरफ्तार, लेनदेन और विवाद की जांच
पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। उससे राहुल के साथ संबंध, दोनों के बीच हुई बातचीत और पैसों के लेनदेन को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि राहुल के पिता की मौत से जुड़े विवाद और राहुल की आत्महत्या के बीच कोई संबंध था या नहीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी।