{"_id":"6a7e965b00086b0a890cd922","slug":"video-bikram-majithia-terms-attack-on-sukhbir-badal-serious-demands-cbi-probe-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल पर हमले को बिक्रम मजीठिया ने बताया गंभीर, सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल पर हमले को बिक्रम मजीठिया ने बताया गंभीर, सीबीआई जांच की मांग
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने नांदेड़ साहिब में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। अमृतसर में आपात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मजीठिया ने कहा कि सुखबीर बादल पर यह दूसरी बार हमला हुआ है। गुरु साहिब की कृपा से हमलावर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका। उन्होंने घटना के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए मौजूदा हमले के साथ 2024 में श्री हरमंदिर साहिब में हुए हमले के प्रयास की भी सीबीआई जांच की मांग की।
मजीठिया ने कहा कि पवित्र धार्मिक स्थल पर किसी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से हमला करने वाला व्यक्ति गुरु का सिख नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच की जानी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि इनके पीछे कोई संगठित ताकत या समान साजिश तो नहीं है।
उन्होंने 2024 की घटना में पंजाब पुलिस की भूमिका की भी जांच की मांग की। मजीठिया के अनुसार तत्कालीन अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसपी हरपाल सिंह रंधावा समेत जिम्मेदार अधिकारियों से भी पूछताछ होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीरता दिखाए और पंजाब में नफरत फैलाने वाली ताकतों को बेनकाब किया जाए। मजीठिया ने हमले के दौरान सुखबीर बादल की जान बचाने वाले सुरक्षाकर्मियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरसिमरत कौर बादल को फोन कर सुखबीर बादल का हाल जाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।