फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   which independence day is celebrated in 2026 79 or 80 know Independence Day Theme

Independence Day 2026 Theme: 79वां या 80 वां भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है? जानिए इस साल की थीम

Fri, 14 Aug 2026 10:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 14 Aug 2026 10:20 AM IST
सार

80th independence day: भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी। सरकारी रिकॉर्ड भी 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति की तारीख के रूप में दर्ज करता है।

विज्ञापन
which independence day is celebrated in 2026 79 or 80 know Independence Day Theme
स्वतंत्रता दिवस के कितने साल और क्या है थीम - फोटो : Ai

विस्तार

which independence day is celebrated in 2026: भारत हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। लेकिन हर साल की तरह ही इस साल भी एक सवाल ने लोगों को कंफ्यूज कर रखा है कि, भारत इस साल अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा या 80वां?

विज्ञापन


1947 में भारत को आजादी मिली। स्वतंत्रता के कितने साल राष्ट्र ने देखें हैं और इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की कौन सी वर्षगांठ मनाई जा रही है? अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो इसका जवान आसान गणित से समझा जा सकता है।
विज्ञापन


जवाब तो आसान है, लेकिन अगर आप इसका गणित समझ लें तो हर साल होने वाली कंफ्यूजन से बच सकते हैं। 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लेकिन 15 अगस्त 1947 से 15 अगस्त 2026 तक भारत की आजादी के 79 वर्ष पूरे होंगे। यही वजह है कि 79 और 80 को लेकर लोगों के बीच भ्रम देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी। सरकारी रिकॉर्ड भी 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति की तारीख के रूप में दर्ज करता है। दरअसल, अगर 1947 को पहला स्वतंत्रता दिवस माना जाए, तो 2026 में यह 80वीं बार मनाया जाएगा। वहीं, स्वतंत्रता के पूरे हुए वर्षों की गणना करें तो 79 वर्ष होते हैं।

इसे आसान शब्दों में कहें तो इस वर्ष भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस है,जबकि  देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे हुए हैं। आइए आसान शब्दों में जानते हैं कि आजादी के कितने साल हो गए हैं, और स्वतंत्रता दिवस की कौन सी वर्षगांठ 2026 में मनाई जा रही है। साथ ही इस वर्ष 15 अगस्त 2026 की क्या थीम रखी गई है।


79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस?

भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था। ऐसे गणित समझें,

2026 - 1947 = 79 वर्ष

इसका मतलब 15 अगस्त 2026 को देश की आजादी के 79 साल पूरे हो जाएंगे। लेकिन स्वतंत्रता दिवस की पहली वर्षगांठ 1948 में हुई थी, जबकि 15 अगस्त 1947 को ही पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। इसलिए,

  • 15 अगस्त 1947 = पहला स्वतंत्रता दिवस

  • 15 अगस्त 1948 = दूसरा स्वतंत्रता दिवस

  • 15 अगस्त 2025 = 79वां स्वतंत्रता दिवस

  • 15 अगस्त 2026 = 80वां स्वतंत्रता दिवस

इसी कारण 2026 को 80th स्वतंत्रता दिवस कहा जा रहा है।

15 अगस्त 1947 को क्या हुआ था?

  • 15 अगस्त 1947 को भारत ने लगभग दो शताब्दियों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के बाद स्वतंत्रता प्राप्त की।
  • यह स्वतंत्रता लंबे स्वतंत्रता आंदोलन, अनेक आंदोलनों और असंख्य लोगों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम थी। 
  • हर साल स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन किए जाते हैं।
  • राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली के लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।


इस साल स्वतंत्रता दिवस 2026 की थीम

2026 का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस है। इस साल के आयोजनों में ‘वंदे मातरम् के 150 साल (150 Years of Vande Mataram)’ और ‘विकसित भारत 2047 के लिए युवा शक्ति (Yuva Shakti for Viksit Bharat@2047)’ जैसे विषयों को भी प्रमुखता दी जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed