फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Health Care: बरसात में भी कूलर के सामने सोते हैं ? जान लें इसका सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है

Thu, 13 Aug 2026 05:19 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 13 Aug 2026 05:19 PM IST
सार

Can Air Coolers Cause Health Issues In Monsoon: बारिश के मौसम में लोग किसी न किसी बीमारियों से परेशान रहते हैं। पर, क्या इसकी वजह आपका कूलर हो सकता है ? आइए जानते हैं इस बारे में....

विज्ञापन
side effects of sleeping in front of cooler in monsoon season kya barish me cooler chala sakte hai
मानसून में कूलर इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AI
Can Air Coolers Cause Health Issues In Monsoon: बारिश के मौसम में गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए कूलर का इस्तेमाल आम बात है। कई लोग रातभर कूलर चलाकर सोते हैं और ठंडी हवा के लिए उसे बिस्तर के बिल्कुल सामने रखते हैं। लेकिन मानसून में कूलर का इस्तेमाल करते समय सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। 


खासकर तब, जब कूलर लंबे समय से साफ न किया गया हो या कमरे में पहले से नमी ज्यादा हो। इस बारे में ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते, जिस वजह से उन्हें आसानी से बीमारी पकड़ लेती है। यहां आज के इस लेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
 
side effects of sleeping in front of cooler in monsoon season kya barish me cooler chala sakte hai
मानसून में कूलर इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AI
 मानसून में कूलर से क्यों बढ़ सकती है एलर्जी?

कूलर पानी के जरिए हवा को ठंडा करता है। मानसून में वातावरण में पहले से ही नमी अधिक रहती है। ऐसे में कूलर लगातार चलने से कमरे की ह्यूमिडिटी और बढ़ सकती है। ज्यादा नमी फंगस और अन्य एलर्जेंस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बना सकती है।

जिन लोगों को धूल, फंगस या अन्य एलर्जी है, उनमें इसके संपर्क से छींक, नाक बहना, नाक बंद होना, आंखों में जलन और खांसी जैसी परेशानी हो सकती है।

 
side effects of sleeping in front of cooler in monsoon season kya barish me cooler chala sakte hai
मानसून में कूलर इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AI
 गंदा कूलर बढ़ा सकता है सांस की परेशानी

कूलर की टंकी, पानी और कूलिंग पैड की नियमित सफाई न होने पर उनमें गंदगी और फंगस जमा हो सकती है। कूलर चलने पर हवा के साथ ये कण कमरे में फैल सकते हैं। एलर्जी या अस्थमा से परेशान लोगों के लिए यह समस्या ज्यादा परेशान करने वाली हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
side effects of sleeping in front of cooler in monsoon season kya barish me cooler chala sakte hai
मानसून में कूलर इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AI
क्या कूलर के सामने सोना नुकसानदायक है?

सिर्फ कूलर के सामने सोने को बीमारी की सीधी वजह नहीं माना जा सकता। असली चिंता कमरे की ज्यादा नमी, खराब वेंटिलेशन और गंदे कूलर से जुड़ी है। अगर कूलर की हवा से आपको खांसी, नाक बंद होने या आंखों में जलन जैसी परेशानी महसूस होती है, तो उसकी दिशा बदलना और सफाई करना बेहतर है।

 
विज्ञापन
side effects of sleeping in front of cooler in monsoon season kya barish me cooler chala sakte hai
मानसून में कूलर इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AI
मानसून में कूलर इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान
 
  •  कूलर की टंकी और पानी को नियमित रूप से साफ करें।
  •  कूलिंग पैड्स में गंदगी या फंगस दिखाई दे तो उन्हें साफ करें या बदलें।
  •  कमरे में वेंटिलेशन यानी हवा के आने-जाने की व्यवस्था रखें।
  • कमरे में अत्यधिक नमी होने पर कूलर का इस्तेमाल सीमित करें।
  •  कूलर की हवा सीधे चेहरे पर रखने से बचें, खासकर अगर इससे आपको असहजता होती है।
  • लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन या एलर्जी के लक्षण बने रहें तो डॉक्टर से सलाह लें।

--------------------


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed