15 August Outfit Ideas: 15 अगस्त सिर्फ देशभक्ति और तिरंगे का पर्व नहीं, बल्कि अपने अंदाज में देश के प्रति प्यार जाहिर करने का भी मौका है। अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर पारंपरिक कुर्ता-पायजामा या साड़ी से कुछ अलग पहनना चाहते हैं, तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें ट्रेडिशनल भारतीय स्टाइल और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
इसके लिए सिर से पैर तक तिरंगे रंग पहनना जरूरी नहीं है। केसरिया, सफेद और हरे रंग में से किसी एक या दो रंग को अपने आउटफिट में शामिल करके भी आप एलिगेंट देशभक्ति लुक क्रिएट कर सकते हैं। महिलाओं के लिए इंडो-वेस्टर्न कुर्ती के साथ प्लाजो, धोती पैंट, स्कर्ट या जींस का कॉम्बिनेशन अच्छा विकल्प हो सकता है।
वहीं पुरुष नेहरू जैकेट को शर्ट, कुर्ते या टी-शर्ट के साथ पेयर कर सकते हैं। तिरंगे रंग की ज्वेलरी, दुपट्टा, स्कार्फ या बैग लुक को और खास बना सकता है। आइए जानते हैं 15 अगस्त के लिए ऐसे इंडो वेस्टर्न फैशन आइडियाज, जिन्हें ऑफिस, कॉलेज, स्कूल या स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन में आसानी से ट्राई किया जा सकता है।
दफ्तर के लिए स्वतंत्रता दिवस फैशन
- अगर ऑफिस में 15 अगस्त के सेलिब्रेशन में शामिल हो रहे हैं तो बहुत ज्यादा चमकीला या भारी आउटफिट पहनने के बजाय स्मार्ट एथनिक लुक चुनें।
- महिलाएं व्हाइट कुर्ती, ट्राउजर और हल्के रंग के दुपट्टे के साथ मिनिमल ज्वेलरी पहन सकती हैं।
- पुरुषों के लिए सफेद शर्ट, बेज ट्राउजर, नेहरू जैकेट अच्छा विकल्प हो सकता है।
कॉलेज और स्कूल के लिए कैसा हो लुक?
- कॉलेज में सफेद शर्ट, जींस और तिरंगा स्टोल जैसा कैजुअल लुक ट्राई किया जा सकता है।
- स्कूल कार्यक्रम के लिए बच्चों के आउटफिट में सहज एथनिक वियर को प्राथमिकता दें।
- तिरंगे रंगों वाले छोटे एक्सेसरीज जैसे, हेयरबैंड, बैज या व्रिस्टबैंड लुक में फेस्टिव टच जोड़ सकते हैं।