फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2026: इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ दिखाएं देशभक्ति का अंदाज, 15 अगस्त पर ट्राई करें ये स्टाइल

Thu, 13 Aug 2026 04:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Aug 2026 04:54 PM IST
सार

Indo western Outfit Ideas: 15 अगस्त पर इंडो वेस्टर्न लुक के लिए सफेद कुर्ती या शर्ट को बेस बनाकर हरे और नारंगी के साथ तिरंगा दुपट्टा, जैकेट या एक्सेसरीज को स्टाइल कर सकते हैं। महिलाओं के लिए कुर्ती-पलाजो, शर्ट- जींस, और इंडो वेस्टर्न ड्रेस अच्छे विकल्प हैं, जबकि पुरुष कुर्ता डेनिम, नेहरू जैकेट और सफेद शर्ट व ट्राउजर का काॅम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Independence Day 2026 Indo Western Outfit Ideas 15 August Office Fashion Look
15 अगस्त का इंडो वेस्टर्न आउटफिट आइडिया - फोटो : AI

15 August Outfit Ideas: 15 अगस्त सिर्फ देशभक्ति और तिरंगे का पर्व नहीं, बल्कि अपने अंदाज में देश के प्रति प्यार जाहिर करने का भी मौका है। अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर पारंपरिक कुर्ता-पायजामा या साड़ी से कुछ अलग पहनना चाहते हैं, तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें ट्रेडिशनल भारतीय स्टाइल और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।



इसके लिए सिर से पैर तक तिरंगे रंग पहनना जरूरी नहीं है। केसरिया, सफेद और हरे रंग में से किसी एक या दो रंग को अपने आउटफिट में शामिल करके भी आप एलिगेंट देशभक्ति लुक क्रिएट कर सकते हैं। महिलाओं के लिए इंडो-वेस्टर्न कुर्ती के साथ प्लाजो, धोती पैंट, स्कर्ट या जींस का कॉम्बिनेशन अच्छा विकल्प हो सकता है।

वहीं पुरुष नेहरू जैकेट को शर्ट, कुर्ते या टी-शर्ट के साथ पेयर कर सकते हैं। तिरंगे रंग की ज्वेलरी, दुपट्टा, स्कार्फ या बैग लुक को और खास बना सकता है। आइए जानते हैं 15 अगस्त के लिए ऐसे इंडो वेस्टर्न फैशन आइडियाज, जिन्हें ऑफिस, कॉलेज, स्कूल या स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन में आसानी से ट्राई किया जा सकता है।


दफ्तर के लिए स्वतंत्रता दिवस फैशन 

  • अगर ऑफिस में 15 अगस्त के सेलिब्रेशन में शामिल हो रहे हैं तो बहुत ज्यादा चमकीला या भारी आउटफिट पहनने के बजाय स्मार्ट एथनिक लुक चुनें।
  • महिलाएं व्हाइट कुर्ती, ट्राउजर और हल्के रंग के दुपट्टे के साथ मिनिमल ज्वेलरी पहन सकती हैं।
  • पुरुषों के लिए सफेद शर्ट, बेज ट्राउजर, नेहरू जैकेट अच्छा विकल्प हो सकता है।


कॉलेज और स्कूल के लिए कैसा हो लुक?

  • कॉलेज में सफेद शर्ट, जींस और तिरंगा स्टोल जैसा कैजुअल लुक ट्राई किया जा सकता है।
  • स्कूल कार्यक्रम के लिए बच्चों के आउटफिट में सहज एथनिक वियर को प्राथमिकता दें।
  • तिरंगे रंगों वाले छोटे एक्सेसरीज जैसे, हेयरबैंड, बैज या व्रिस्टबैंड लुक में फेस्टिव टच जोड़ सकते हैं। 
Independence Day 2026 Indo Western Outfit Ideas 15 August Office Fashion Look
15 अगस्त का इंडो वेस्टर्न आउटफिट आइडिया - फोटो : AI

इंडो-वेस्टर्न लुक में देशभक्ति का अंदाज


व्हाइट कुर्ती के साथ ट्राई करें ट्राईकलर टच

अगर आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो व्हाइट कुर्ती को बेस बनाएं। इसके साथ केसरिया या हरे रंग का दुपट्टा कैरी किया जा सकता है। लुक को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कुछ चीजें पेयर कर सकती हैं। जैसे,

  • ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग

  • तिरंगे रंग की चूड़ियां

  • जूट या फैब्रिक बैग

  • सिंपल जूतियां


यह लुक ऑफिस और कॉलेज दोनों के लिए काफी आसानी से कैरी किया जा सकता है।

 

Independence Day 2026 Indo Western Outfit Ideas 15 August Office Fashion Look
15 अगस्त का इंडो वेस्टर्न आउटफिट आइडिया - फोटो : AI

कुर्ती के साथ वाइड-लेग पैंट

  • इंडो-वेस्टर्न फैशन में कुर्ती और वाइड-लेग पैंट का कॉम्बिनेशन काफी स्टाइलिश लगता है।
  • व्हाइट या क्रीम शॉर्ट कुर्ती के साथ ग्रीन या ऑरेंज वाइड-लेग पैंट पहनें।
  • इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी और फ्लैट फुटवियर रखें।
  • इस आउटफिट में ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का बैलेंस नजर आएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2026 Indo Western Outfit Ideas 15 August Office Fashion Look
15 अगस्त का इंडो वेस्टर्न आउटफिट आइडिया - फोटो : AI

शर्ट के साथ इंडियन दुपट्टा
 

  • अगर आप पूरी तरह ट्रेडिशनल कपड़े नहीं पहनना चाहतीं तो सफेद शर्ट और जींस को इंडियन दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
  • इसके लिए केसरिया, हरा या प्रिंटेड दुपट्टा चुनें।
  • यह बेहद आसान इंडो-वेस्टर्न स्टाइल है और इसे कॉलेज या कैजुअल स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन में पहना जा सकता है।
विज्ञापन
Independence Day 2026 Indo Western Outfit Ideas 15 August Office Fashion Look
15 अगस्त का इंडो वेस्टर्न आउटफिट आइडिया - फोटो : AI

पुरुषों के लिए कुर्ता और डेनिम का कॉम्बिनेशन
 

  • पुरुषों के लिए कुर्ता और डेनिम एक शानदार इंडो वेस्टर्न विकल्प है।
  • व्हाइट कुर्ते के साथ ब्लू डेनिम और ऑरेंज या ग्रीन नेहरू जैकेट पहन सकते हैं।
  • फुटवियर में लोफर्स, मोजड़ी या क्लीन व्हाइट स्नीकर्स में लुक को मॉडर्न टच दे सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed