{"_id":"6a7ea849c6aa6798f904b85c","slug":"video-una-rain-weather-update-relief-from-humidity-heat-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ऊना में बारिश से मौसम सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ऊना में बारिश से मौसम सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:01 AM IST
Link Copied
पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे ऊना के लोगों को शुक्रवार सुबह हुई बारिश से राहत मिली। सुबह करीब पौने 10 बजे ऊना मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे कुछ देर के लिए सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही और वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा।
बारिश के दौरान कामकाज के लिए घरों से निकले लोगों को भी परेशानी हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रुक गए। अचानक हुई बारिश के चलते सड़कों पर पानी भी जमा हो गया।
हालांकि, बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से गर्मी और चिपचिपाहट से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।