बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una plantation drive 2 lakh saplings mukesh agnihotri kuthar beeth green cover

Green Cover Mission: ऊना में इस वर्ष लगाए जाएंगे करीब 2 लाख पौधे, कुठार बीत में 10 करोड़ से बढ़ेगा हरित आवरण

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:34 PM IST
una plantation drive 2 lakh saplings mukesh agnihotri kuthar beeth green cover
जिला ऊना में वर्ष 2026-27 के दौरान करीब 2 लाख पौधे रोपे जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कुठार बीत में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपकर जिले में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से आगे बढ़ाना समय की जरूरत है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि वन विभाग ने वर्ष 2026-27 में ऊना जिले में 103 हेक्टेयर नए क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभिन्न योजनाओं के तहत करीब दो लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें नए पौधारोपण के तहत करीब 12 हजार, राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत 17 हजार, पुराने पौधारोपण क्षेत्रों के रखरखाव के तहत 16 हजार और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत करीब 60 हजार पौधे शामिल हैं। इसके अलावा बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रतिपूरक वनीकरण के तहत 72 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 80 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुठार बीत क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने और वन संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों को गति देने के लिए बल्क ड्रग पार्क परियोजना के तहत वन विभाग को 10 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बल्क ड्रग पार्क की एवज में 198.5 हेक्टेयर भूमि पर प्रतिपूरक वनीकरण के तहत कुल 2,18,350 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से 72 हेक्टेयर वन भूमि पर वर्ष 2026-27 में पौधारोपण किया जा रहा है। इसके अलावा कुठार बीत में 126.5 हेक्टेयर भूमि पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने का कार्य उद्योग विभाग के सहयोग से जारी है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुठार बीत के तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके आसपास के क्षेत्र को पार्क के रूप में विकसित करने के साथ वॉकिंग ट्रेल्स भी बनाई जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ सैर और मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर बनाए रखने के लिए बारिश के पानी को जमीन के भीतर पहुंचाना जरूरी है। बीत क्षेत्र में बनाए गए तालाब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। सरकार क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत ऊना जिले में 21 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया जा रहा है। हरोली विधानसभा क्षेत्र के भदसाली में भी दो हेक्टेयर क्षेत्र में पौधे लगाए जा रहे हैं। इस योजना में महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। लगाए गए पौधों के 50 प्रतिशत से अधिक जीवित रहने पर संबंधित मंडलों और समूहों को एक लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ महिलाओं और युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वन अपराधों पर रोक लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से वन संरक्षण अभियान में सरकार और वन विभाग का सहयोग करने की अपील की। वन महोत्सव स्थल पर उपमुख्यमंत्री के आह्वान पर अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने अमरूद, आंवला, कचनार, हरड़ और बेहड़ा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। लोगों को पौधे भी वितरित किए गए, ताकि वे अपने घरों और आसपास पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। इससे पहले डीएफओ विकल्प यादव ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और वन विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पानीपत में सावन के तीसरे शुक्रवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, किया जलाभिषेक

14 Aug 2026

VIDEO: पांच करोड़ की मॉर्फिन लेकर निकले तस्करों से मुठभेड़, दो को लगी गोली

14 Aug 2026

VIDEO: चमोली सुरंग हादसा; मलबे और पानी से भरी टनल में ड्रमों के सहारे जवान कर रहे रेस्क्यू

14 Aug 2026

जी राम जी योजना को लेकर ग्राम प्रशासकों किया जागरुक, VIDEO

13 Aug 2026

महिला अधिवक्ता के मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़, VIDEO

13 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: तिरंगा रैली से देशभक्ति के रंग में रंगा पिथौरागढ़ जनपद

13 Aug 2026

VIDEO: भराड़ी टैक्सी स्टैंड की समस्याओं को लेकर यूकेडी ने किया जनसंवाद

13 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: फूलबाग के नाना राव पार्क में तिरंगा कंसर्ट का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

13 Aug 2026

कानपुर: स्टेट हाईवे पर अन्ना मवेशियों के जमावड़े से रफ्तार पर लगी ब्रेक

13 Aug 2026

कानपुर: साइकिल चला रहे छात्र पर चढ़ा दी कार, भागने पर घसीटा

13 Aug 2026

25 हजार का इनामी वांछित इम्तियाज गिरफ्तार, 3.30 करोड़ हड़पने के मामले में था फरार

13 Aug 2026

आजादी का अमृत महोत्सव के जिला समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा ने अलीगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों की सुनाई गाथा

13 Aug 2026

VIDEO: प्रभारी मंत्री के सामने जलभराव और बदहाल मंदिर का मुद्दा उठाया

13 Aug 2026

VIDEO: वनवासी कन्या छात्रावास में बांटी राशन और अध्ययन सामग्री

13 Aug 2026

VIDEO: मंडी के व्यापारियों का धरना जारी

13 Aug 2026

VIDEO: हर ब्लॉक को मिलेगा कैटल कैचर, सड़कों पर नहीं दिखेंगे छुट्टा गोवंश

13 Aug 2026

मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

13 Aug 2026

VIDEO: भारत माता की जयकारों से गूंजा अर्जुन नगर

13 Aug 2026

VIDEO: पश्चिमी यूपी माहेश्वरी सभा के चुनाव कल

13 Aug 2026

फरीदाबाद में लंबी कूद प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिकाओं ने दिखाया दम

13 Aug 2026

गुरुग्राम में राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां तेज

13 Aug 2026

अलीगढ़ में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत वीरांगना सम्मान व गायन प्रतियोगिता झलकियां

13 Aug 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गूंजे नारे

13 Aug 2026

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गैस मिस्त्री की मौत, VIDEO

13 Aug 2026

लखनऊ: आजादी की वर्षगांठ के मौके पर नहीं की गई चारबाग रेलवे स्टेशन की सजावट

13 Aug 2026

कुमारी सैलजा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष और प्रेस दोनों को कुचलने का काम कर रही

13 Aug 2026

फतेहाबाद: सफाई कर्मचारियों ने रात को भी शुरू किया धरना, शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

13 Aug 2026

VIDEO: राहुल गांधी से दिल्ली में मिले अंकिता के माता-पिता

13 Aug 2026

चंडौस से अशोक शर्मा ने सुनाया राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत गीत, बजने लगी तालियां

13 Aug 2026

अलीगढ़ को है अभी और जानने की जरूरत- परीक्षित निर्भय, संपादक

13 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed