Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Devotees thronged Shiva temples in Panipat on the third Friday of the month of Sawan and performed Jalabhishek
{"_id":"6a7e8abe252d68f4620a0ea0","slug":"video-devotees-thronged-shiva-temples-in-panipat-on-the-third-friday-of-the-month-of-sawan-and-performed-jalabhishek-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में सावन के तीसरे शुक्रवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में सावन के तीसरे शुक्रवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, किया जलाभिषेक
सावन माह के पवित्र शुक्रवार के अवसर पर पानीपत शहर और जिले भर के प्रमुख मंदिरों व शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना तथा भव्य आरती का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के प्रसिद्ध श्री देवी मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन और दत्ता कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों में तड़के पांच बजे ही पूजन शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा की।
दत्ता कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के आचार्य भगवत शर्मा ने सावन के शुक्रवार का महत्व बताते हुए कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस दौरान शुक्रवार को की गई पूजा और जलाभिषेक का विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है। विधि-विधान से पूजन करने से मानसिक शांति और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।"
संध्या समय सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।